रवि शर्मा
मालपुरा (सच्चा सागर) नवरात्रि के आठवे दिन शनिवार को मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर दुर्गा अष्टमी का पर्व श्रद्धा व भक्ति भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर देवी शक्तिपीठ व देवालयों में सुबह से ही मन्दिरों में भक्तों का तांता लगना शुरू हुआ जो देर शाम तक भी जारी रहा। नवरात्र के इस पावन पर्व पर उपखंड क्षेत्र के हर मन्दिर में आस्था और भक्ति की बयार बही। देवी शक्तिपीठ मंदिरो में माता रानी की विशेष पूजा अर्चना की गई। दुर्गा अष्टमी पर्व पर उपखंड क्षेत्र में घर घर में अम्बे मैया की पूजा अर्चना की गई। तथा कन्या पूजन कर कन्याओं को भोजन कराया गया। कुमारियों को यथेष्ट भोजन कराने के बाद कुछ दक्षिणा देकर उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया गया। महाष्टमी में दान ने शाम को मैया रानी की आरती कर उपवास खोले। मन्दिरों और घरो में लोगो ने आस्था के साथ माता की आराधना की। मंदिरो में विशेष साज सज्जा की गई। सनातन धर्म सदा से शक्ति का उपासक रहा है। मां की आराधना का सर्वोत्तम काल नवरात्र है। नकारात्मक पर सकारात्मक की जीत का पर्व नवरात्र नव चेतना का उत्सव होने पर श्रद्धालुओं में एक नया उत्साह दिखाई दिया।