वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार करणानी को मातृ शोक

 - सुरेश फागणा


टोंक (सच्चा सागर) ज़िले के वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार करणानी की माताश्री श्रीमती द्रोपदी देवी का आज तीसरे पहर बाद आकस्मिक निधन हो गया है।

श्रीमती द्रोपदी करणानी ;90द्ध ने आज लगभग 4.30 बजे अंतिम संास ली । वे दयालु प्रवृति एवं बडी धार्मिक प्रवृति की थी। वह नित्य प्रति तडके ही गुरूद्वारा जाकर साफ सफाई करना एवं गुरूनानक साहब की सेवा में लगी रहती थी। गुरू गोविन्द सिंह जयन्ति के अवसर पर लगने वाले लंगर में बढचढ कर भाग लेती थी । घर परिवार में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को प्यार से दुलारती थी तथा परिजनों के कुशलक्षेम पूछती थी। जिनकी अंतिम यात्रा कल बुधवार को प्रातः8.30 बजे स्व निवास से भरकुआ तालाब स्थित मोक्षधाम जाएगी।

यहां यह भी उल्लेखनीय होगा कि श्रीमती द्रोपदी देवी दो बार नगर पालिका निवाई में सहवरण पार्षद भी रही है।

श्रीमती द्रोपदी देवी अपने पीछे तीन पुत्र तीन पुत्रियों सहित भरा पूरा परिवार छोडकर गई हैं। उनके निधन पर शोक प्रकट करने वालो मे पूर्व पंचायत मंत्री नाथूसिंह गुर्जर, श्रीमती अल्का पटेल बांदीकुई विधायक पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष वर्तमान पीपल्दा विधायक रामनारायण मीणा, टोंक -सवाईमाधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरियां ,पूर्व विधायक कमल बैरवा, पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता, पूर्व विधायक ग्यारसीलाल परिडवाल,प्रमुख समाज सेवी ओमप्रकाश गुप्ता, पूर्व छात्र संस्था के सचिव बलराम कृष्ण शर्मा, जिला कांग्रेस महासचिव शिवपाल खंडवा, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के सुभाष मिश्रा, मास्टर मदनलाल वर्मा, अंकुर गुप्ता, जिला कांग्रेस महासचिव दिलीप इसरानी, निवाई पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती हिना इसरानी जिला उपाध्यक्ष श्रीराम चौधरी, रा. पर्यावरण कांग्रेस के हंसराज गुर्जर, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शिवजीराम मीना, कांग्रेस सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष धमेन्द्र सालोदिया, चंचल कुमार रैगर, सचिन नागर, राजू मामा,चन्द्रशेखर मामा आदि थे।

इसके अतिरिक्त जिला कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व नगर परिषद उप सभापति सलीमुद्दीन खांन, प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग के संयोजक सउद सईदी, जमील सईदी, रेल लाओं संघर्ष समिति के संयोजक अकबर खांन, पूर्व प्रधान श्रीमती अलका बैरवा, पूर्व प्रधान श्रीमती चन्द्रकला गुर्जर, मालपुरा -टोडारायसिंह विधायक कन्हैयालाल चौधरी, एडवोकेट महावीर तोगडा, डीआर किशन फगोडिया, पूर्व जिला प्रमुख रामबिलास चौधरी, पूर्व जिला प्रमुख सरोज गुर्जर,भाजपा के जिला महामंत्री हेमराज स्वर्णकार, पूर्व नगर परिषद सभापति एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश माहुर, दिनेश चौरासिंयां ,टोंक प्रधान जगदीश गुर्जर प्रदेश भाजपा एसी मोर्चा अध्यक्ष सतीश चंदेल, जिला भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयनारायण वर्मा, समाज सेवीं अरूण अग्रवाल, कांग्रेस के गिर्राज उपाध्याय, कन्हैयालाल उदेनियां आदि है। इसके अतिरिक्त कई भारतीय प्रशासनिक एवं राजस्थान प्रशासनिक, राजस्थान पुलिस, चिकित्सक, सहित जिले के अधिकारियांें सहित कर्मचारियों ने शोक प्रकट किया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने