राजेश सैन
बनेठा-(सच्चा सागर) भारतीय जनता पार्टी ककोड़ मंडल ने भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह का जन्मदिन के उपलक्ष् पर गौ सेवा की एवं गौ माता को हरा चारा डाला व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के निर्देशानुसार पूरे राजस्थान में अमित शाह का जन्मदिन गो सेवा करके मनाया जा रहा है इसी के निमित्त भाजपा ककोड़ मंडल द्वारा भी धनी माता गौशाला फुलेता पर उनियारा देहात मंडल अध्यक्ष महावीर गुर्जर के नेतृत्व में ककोड़ मंडल भाजपा कार्यकर्ता के साथ पहुंचकर गौ सेवा की एवं गौमाता को हरा चारा डाला गया मंडल अध्यक्ष महावीर गुर्जर ने कार्यकर्ताओं को बताया कि अमित शाह के द्वारा धारा 370 जम्मू कश्मीर से हटाने के बारे में एवं भारत के पड़ोसी देश से आए प्रवासियों को नागरिकता दिलवाने व CAA लागू करवाने मैं अहम योगदान को आम जनमानस तक पूछना चाहिए इस कार्यक्रम में उनियारा देहात मंडल अध्यक्ष महावीर गुर्जर एवं मंडल उपाध्यक्ष लादू लाल सेन महामंत्री सुरजीत चौधरी, महामंत्री रामकिशोर गुर्जर, मंत्री रंगराज ,कोषाध्यक्ष आशाराम नागर, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं गौशाला प्रमुख गिर्राज जी दाधीच ,बजरंग दल के प्रमुख हंसराज कुशवाह ,हेमराज दास,चिमन मीणा, अशोक मीणा रामसहाय मीणा, सोराज गुर्जर बंजारी, देवराज बिलासपुर, मेशराम गुर्जर आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
