किसान हितैषी बिल जागरुकता अभियान

 

लोकेश कुमार गुप्ता



चाकसू  (सच्चा सागर ) भाजपा नगर मण्डल  अध्यक्ष रामधन सैनी व पूर्व विधायक प्रत्याशी रामअवतार बैरवा के नेतृत्व में चोपाल कार्यक्रम सम्पन्न हुआ मंडल अध्यक्ष रामधन सैनी ने बताया की किसान समृद्ध होगा, तभी देश समृद्ध होगा।।इन बिलों के माध्यम से किसानो को बिचौलियो से आजादी मिलेगी और अपनी उपज को भारत में कही भी बेचने का अवसर मिलेगा। किसानो के लिए ये एक ऐतिहासिक कानून है। मैं सभी किसान भाईयों को विश्वास दिलाता हुँ किसानो की उपज की एम एस पी  नही रुकेगी और ना सरकारी खरीद रुकेगी।कार्यक्रम में किसान चौपाल प्रभारी छीतर गुर्जर,नगर महामंत्री राघव शर्मा, आईटी सेल प्रभारी रवि प्रकाश शर्मा, शंकर शर्मा गुदल्या,  रामप्रसाद शर्मा, हरलाल गुर्जर, प्रदीप शर्मा, घनश्याम शर्मा, प्रह्लाद शर्मा, कैलाश शर्मा आदि कार्यकर्ता एवं किसान मौजूद रहे I

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने