अधिकारी कर्मचारीयो के साथ ही अख़बारी नेता उड़ा रहे नो मास्क नो एंट्री की धज्जियां


 

                       

                             रवि शर्मा

मालपुरा (सच्चा सागर) एक ओर जहा मालपुरा उपखंड क्षेत्र में नो मास्क नो एंट्री अभियान के तहत लोगो को जागरूक करने के लिए कई सरकारी व गैर सरकारी संगठनों, संस्थाओं के साथ ही उपखंड अधिकारी डॉ. राकेश कुमार मीणा के द्वारा दिन रात मेहनत कर अभियान को गति देते हुए जन जन को जागरूकता करने में कोई कमी नहीं रख रहे है। वही कुछ अधिकारी कर्मचारी व अख़बारी नेता अधिकतर बिना मास्क या फिर मास्क को केवल दिखावटीपन की तरह लटकाए हुए ज्ञान बाटते हुए या किसी समारोह में दिखाई दे रहे हैं। अब इन्हे कौन समझाये की कानूनी व कोरोना के लिए सभी समान है। कई सुर्खियों में रहने के लिए तो कोई अपने आप को तीस मार खा समझ नियमो की धज्जियां उड़ाने में कोई गुरेज नहीं कर रहे है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने