भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मनाया गृह मंत्री का जन्म दिन

- मदन लाल सैनी


उनियारा (सच्चा सागर) उनियारा में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं देश के यशस्वी गृहमंत्री अमित शाह के जन्मदिन के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल उनियारा के तत्वावधान में अमित शाह जी का जन्मदिन मनाया गया।इस अवसर पर गरीब गाड़ियां लौहार परिवार में फल फ्रूट वितरण किया गया। वहीं कार्यकर्ताओं द्वारा पौधारोपण किया गया। उनके जन्म उत्सव पर बर्थडे केक काटकर सभी शहर मंडल भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन मनाया। पूर्व जिला अध्यक्ष शंकरलाल ठाडा, शहर महामंत्री जगदीश साहू, पूर्व देहात महामंत्री कैलाश चौधरी, सुरेंद्र धाकड़, प्रभु लाल कुशवाहा, मशरूम मोहम्मद,आईटी सेल प्रमुख पंकज जैन, लोकेश सेन, विष्णु खींची, अजय महावर, मानवेंद्र कुशवाहा  एवं  सभी भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

 फोटो केप्सन22यूएन01,02उनियारा में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गृहमंत्री के जन्मदिवस पर गरीबों को फल वितरित एवं पौधा रोपण करते हुए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने