पीपलू तहसील अध्यक्ष बने गिर्राज सेन, समाज में हर्ष की लहर


पीपलू (सच्चा सागर)।
अखिल भारतीय श्रीनारायणी धाम प्रबंधन एवं विकास समिति द्वारा गिर्राज सेन को पीपलू तहसील अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर क्षेत्रभर में खुशी की लहर दौड़ गई। नियुक्ति की घोषणा के बाद समाज के प्रबुद्धजन, युवाओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। समाजजनों ने विश्वास जताया कि गिर्राज सेन अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं समाजसेवा की भावना के बल पर संगठन को नई दिशा देंगे तथा समाज के विकास, संगठन की मजबूती और जनहित के कार्यों को गति प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी नियुक्ति से समाज में नई ऊर्जा का संचार होगा और युवाओं को भी संगठन से जुडक़र समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने गिर्राज सेन का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन द्वारा योग्य एवं कर्मठ व्यक्ति को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना सराहनीय कदम है। सभी ने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए समाज की एकता, विकास और सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया।       


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने