शंकपुरा ढ़ाणी में चोरी के दो प्रयास, ग्रामीणों में दहशत


टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)।
उपखण्ड की ग्राम पंचायत हमीरपुर की शंकपुरा ढ़ाणी में बीती रात चोरी के दो प्रयास सामने आने से ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी भी देखी जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 मई की रात करीब 12 बजे शंकपुरा ढ़ाणी निवासी गोकुल प्रजापत पुत्र रामजीवन प्रजापत अपने मकान के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके कानों से सोने की मुरकियां निकालने का प्रयास किया। हलचल होने पर गोकुल की नींद खुल गई। उन्होंने तुरंत शोर मचाया, जिस पर चोर मौके से फरार हो गए। इसी रात प्रहलाद बलाई पुत्र रेवता बलाई के घर भी चोरी का प्रयास किया गया। बताया जा रहा है कि चोर घर से सामान उठाकर ले जाने लगे, लेकिन ग्रामीणों की आहट मिलने पर सामान छोडक़र भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और आसपास क्षेत्र में चोरों की तलाश की गई, लेकिन देर रात तक कोई सफलता नहीं मिल सकी। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से आमजन में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए तथा क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए, ताकि लोगों में सुरक्षा का विश्वास कायम रह सके। इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा थाना मेहंदवास में रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई है।           


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने