- आमीन खान
चाकसू (सच्चा सागर)। दी बार एसोसिएशन चाकसू द्वारा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चाकसू राजपाल सिंह का पदोन्नति होने पर पुष्प गुच्छ भेंट कर माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर पदोन्नति पर शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि अपर जिला न्यायाधीश चाकसू में पदस्थापित राजपाल सिंह कि हाल ही में पदोन्नति हुई है, जिसके तहत उन्हें एडीजे कैडर से जिला एवं सत्र न्यायाधीश कैडर में पदोन्नति हुई है, पदोन्नति पर चाकसू बार ने खुशी व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए बधाई दी। इस अवसर पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष हरप्रीत सिंह, महासचिव श्रवण लाल शर्मा, पूर्व महासचिव सुनील कुमार शर्मा, जितेंद्र कुमार गौतम, अपर लोक अभियोजक एवं राजकीय अधिवक्ता अर्जुन सिंह राजावत, अधिवक्ता रामेश्वर चौधरी, मुनव्वर खान, हेमराज प्रजापति, राधा कृष्ण शर्मा आदि उपस्थित रहे।
