कायस्थ महिला मंडल ने लिया हरित क्रांति का संकल्प

 कायस्थ महिला मंडल ने लिया हरित क्रांति का संकल्प

टोंक (सच्चा सागर)। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा टोंक की महिला प्रकोष्ठ ने भीषण गर्मी और तापमान में हो रही अत्यधिक तेजी से मानव एव पशु जीवन को बचाने के लिए हरित क्रांति संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ क  जिला अध्यक्ष पूजा सक्सेना ने बताया कि हमारे पर्यावरण में पिछले कुछ वर्षों से लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है इसका मुख्य कारण पेड़ पौधों की कटाई और उनकी संख्या में कमी के साथ ही घरों में ऐसी और वाहनो की संख्या मे तेजी से हो रही वृद्धि है। यदि इस धरती पर मानव और पशु जीवन को बचाना है तो केवल एक ही रास्ता है प्रकृति से प्रेम और उसका संरक्षण। जिला संयोजक कामिनी श्रीवास्तव ने समाज की महिलाओं के साथ गांधी गोशाला में परिंदों के लिए परिण्डे बांधे और उनमे नियमित रूप से जल डालने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमे हमारे पर्यावरण को हर हाल में बचाना होगा इस के लिये समाज की महिलाओं ने एक हज़ार वृक्ष लगाने का प्रण लिया साथ ही उनकी देखभाल करने की भी जिम्मेदारी ली। इस अवसर पर कविता सक्सेना ने सुझाव दिया कि समाज की समाज की महिलाओं को नियमित रूप से धार्मिक सत्संग और कीर्तन जैसे कार्यक्रम आयोजित करते रहना चाहिये जिससे हम सभी एक दूसरे से मिलते रहे और समाज के लिए हमेशा तत्पर रहें। महिला मण्डल की संतोष माथुर ने समाज की महिलाओं को सशक्त करने के लिये हॉबी क्लासेस के आयोजन और घरेलू आवश्यकता की वस्तुओं के निर्माण को बढ़ावा देने के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर गीता सक्सेना, पूजा शिवा, नेहा सक्सेना, आर्या श्रीवास्तव, आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने