अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन करेगा 1001 परिंडों का वितरण
टोंक। नवरात्र महापर्व के दौरान दुर्गाष्टमी 5 अप्रैल को अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा 1001 परिंडों का वितरण किया जाएगा। संघठन के शहर अध्यक्ष भगवान भण्डारी ने बताया कि संघठन द्वारा गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 1001 परिंडों का आम जनता को नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। संघठन के युवा जिलाध्यक्ष शेलेन्द्र गर्ग ने बताया कि जिलाध्यक्ष राजीव बंसल एवम महिला जिलाध्यक्ष स्नेहा बम्ब की प्रेरणा से यह सेवा कार्य आयोजित किया जा रहा है, जिसमे वैश्य समाज के सदस्यों के सामूहिक सहयोग से 1001 परिंडों का आमजन को नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। संघठन की महिला जिला महामंत्री ऋचा सिंघल, संघठन संयोजिका अलका भण्डारी, महिला शहर अध्यक्ष रेखा जैन ने आमजन से अपील की है कि सभी लोग आगामी भीषण गर्मी को देखते हुए अपने घर की छतों पर मूक पंछियों के लिए दाने पानी की व्यवस्था अवश्य रखे। परिंडा वितरण कार्यक्रम का संयोजक शहर उपाध्यक्ष खुशहाल जैन (मोनू), शहर महामंत्री राजेश बम्ब, महिला जिला कोषाध्यक्ष उषा जैन एवं महिला शहर उपाध्यक्ष ममता अग्रवाल, शहर युवा महामंत्री सुमित अग्रवाल को बनाया गया है।