मालपुरा (सच्चा सागर) मालपुरा उपखंड क्षेत्र में चोरो के हौसले इतने बुलंद हैं कि एक के बाद एक धार्मिक स्थल चोरो का निशाना बन रहा है। चंद दिनों के अंतराल में उपखंड क्षेत्र के कई धार्मिक स्थलों के दान पात्र चोरो द्वारा तोड़े जा चुके है। उपखंड क्षेत्र के पिनणगढ़, राजपुरा, सैलसागर के बाद एक बार फिर शनिवार रात को सदरपुरा बालाजी मंदिर को चोरो ने निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया ।उपखंड क्षेत्र में चोरी की वारदातों का यह क्रम अबतक भी जारी है। शनिवार रात अज्ञात चोरों ने धार्मिक स्थल को निशाना बनाते हुए लाख रुपये के लगभग की चोरी कर ले गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात सदरपुरा बालाजी धाम पर अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए दानपात्र को अपना निशाना बनाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दान पात्र में रखे लगभग 1लाख रुपये की राशि चोर चुरा कर ले गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मालपुरा पुलिस प्रशासन ने घटना स्थल पर पहुंच घटना का जायजा लिया। दिन प्रतिदिन उपखंड क्षेत्र में हो रही चोरी की वारदातों से आमजन व धर्म प्रेमियों में गहरा रोष व्याप्त है।
