देहात मण्डल अध्यक्ष भूणाराम गुर्जर नेतृत्व में टोल प्लाजा पर स्वागत,
जयपुर से निवाई के लिए जाते समय कार्यकर्ता ने किया स्वागत
चाकसू/मदन कोथुनियां
आमेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं भारतीय जनता के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया का चाकसू पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया है। उनके साथ सांगानेर से विधायक अशोक लाहोटी भी मौजूद थे।
चाकसू भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष भूणाराम गुर्जर के नेतृत्व में टोल प्लाजा पर चाकसू बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया और फूल मालाओं व साफा बंधवाकर चाकसू पहुंचे पर अगवानी की गई।
बतादें प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया आज जयपुर से निवाई के लिए जाते समय कार्यकर्ताओं के बीच टोल प्लाजा पर रुके थे और संगठन को ओर अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया।
स्वागतकर्ताओं में देहात मण्डल अध्यक्ष भूणाराम गुर्जर, बीजेपी नेता कजोड़ चौधरी, नगर पालिका पार्षद विनोद राजोरिया, केबी शर्मा, राजेन्द्र गोस्वामी, राजेश खटाना, पूर्व सरपंच रामफूल बैरवा, ज्ञान चौधरी, युवानेता देवनारायण गुर्जर हरभांवता, स्कूल शिक्षा परिवार के जिलाध्यक्ष कालूराम सारण, महिला मोर्चा की उमा शर्मा, सुनीता गाडोतिया सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
