प्रशासन नहीं ले रहा है आमजनो की सुध समस्याओं का लगा अंबार

 





टोंक (सच्चा सागर) के संघपुरा, पुरानी टोंक में प्रशासन की लापरवाही एवं घोर अनदेखी के चलते हुए आमजनों, राहगीरों एवं विधार्थियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। संघपुरा, पुरानी टोंक में मैन चौराहे विनायक हॉस्टल के सामने नाली निर्माण नहीं होने की वजह से आये दिन कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिसके कारण हो रही समस्याओं से यहां आये दिन हादसे हो रहे हैं। इस समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन को कई बार अवगत करवाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है और आवारा पशुओं के  बैठने से पुरी गली में गंदगी आलम मचा हुआ है तथा दुर्गंध से जूझने पर मजबूर बने हुए हैं। वहीं लोगों,राहगीरों एवं विधार्थियों को आने जाने में कई परेशानियां उठानी पड़ रही है। जिसके कारण आमजनों, राहगीरों एवं विधार्थियों में प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है। फिर भी प्रशासन इनकी समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है तथा कुंभकर्ण नींद में सोया हुआ है। जिसके चलते समस्याओं में दिनों-दिन इजाफा होता जा रहा है।यदि प्रशासन का यही रवैया रहा तो आने वाले समय में आमजनों, राहगीरों एवं विधार्थियों को कई समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने