देवली (विनोद धर्माणी )
सजग रहें कि, यदि आप अपने चौपहिया वाहन में सफर कर रहे हैं, तो नए नियमों के आधार पर फास्टट्रैग जरूरी कर दिया गया है, जानकारी देते हुए पेच की बावड़ी स्थित टोल प्लाजा के मैनेजर रोहित शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार ने फास्टट्रैग को अनिवार्य करते हुए वैसे तो 1 जनवरी 2021 से ही इसे तत्काल लागू करने की घोषणा कर दी थी ,लेकिन कारण वर्ष इसे आगे बढ़ाते हुए 15 फरवरी 2021 से सुचारू लागू करने की बात कही जा रही है ,शर्मा ने बताया कि 15 फरवरी से केंद्र सरकार द्वारा लागू अनिवार्य फास्टट्रैक को लेकर टोल प्लाजा पर अभी से तैयारियां संपूर्ण करने की कवायद शुरू हो चुकी है ,जिसमें बिना फास्ट ट्रेक चल रहै वाहनों को रोककर उन्हें अनिवार्य दिशा निर्देश देकर फास्ट ट्रेक जल्द ही अपने वाहन पर लगवाने एवं टोल प्लाजा के नियमों की जानकारी देने के लिए टोल प्लाजा कर्मियों को ट्रेनिंग दी जा रही है ताकि 15 फरवरी 2021 से लागू नए टोल प्लाजा नियम के अंतर्गत गुजर रहे यात्रियों को परेशानी ना उठानी पड़े एवं जिन वाहन मालिकों ने अपने वाहनों पर फास्ट ट्रेक को नहीं लगवाया है वह 15 फरवरी से पहले अपने वाहनों को फास्ट ट्रैक लगवा कर अपनी यात्रा सुखद बनाएं शर्मा ने यह भी बताया कि नए नियमों अनुसार बिना फास्टट्रैक चल रहे वाहनों पर दुगनी राशि वसूला जाएगा
