नगर कांग्रेस कमेटी का कांग्रेस का बोर्ड बनाने का आव्हान

 देवली 

विनोद धर्माणी


 बुधवार को स्थानीय कांग्रेस कार्यालय में आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। कांग्रेस प्रवक्ता आकाश कंछल ने बताया कि आगामी नगर पालिका चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कार्यालय में बैठक का आयोजन नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश गर्ग के सानिध्य में हुआ। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने विस्तार से चर्चा करते हुए आगामी नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस का बोर्ड बनाने का आव्हान किया। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता के विचार लिए की किस तरह शहर में कांग्रेस के ज्यादा से ज्यादा प्रत्याशी जीत कर आये। तथा किस रणनीति से चुनाव लड़ा जाए। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए एक जुट होकर चुनाव लड़ने पर ज़ोर दिया। इस दौरान दिनेश जैन, चांदमल जैन, सत्यनारायण सरसडी, नेमीचंद जैन, बाबूलाल अग्रवाल, भीमराज जैन, विनोद पुजारी, सन्दीप कांटिया, विनोद शर्मा, नवल जोशी, शम्मी भाई, नीरज शर्मा, रोहित चन्देल, टीकम सेन , विष्णु कुमार टेलर, रामनिवास मीना, त्रिलोक बैरवा, राजेन्द्र ग्वाला, कैलाश जैन, सुरेन्द्र बैरवा, राजीव जैन, राहुल बलसोरा, योगेश श्रीमाल, शादाब रिजवी, गौरव मंगल, अब्दुल हमीद, महेंद्र बैरवा, राजेश मोदी, पवन सिंघल, राजू ग्वाला, मोइन रँगरेज, शिवभगवान पाठक, सीरज साहू, शानू भाई, आशिफ खान, रियाजुद्दीन रँगरेज आदि सहित कई कार्यकर्ताओ ने अपने विचार व्यक्त किये, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश गर्ग में जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले नगर पालिका चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस का बोर्ड बनाने के लिए एकजुट होकर कांग्रेसी करेंगे मेहनत और नगरपालिका देवली में स्वच्छ छवि और ईमानदार छवि के लोगों को ही पार्टी अपना बनाएगी प्रत्याशी एवं बनाएगी कांग्रेस का बोर्ड

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने