रवि शर्मा
मालपुरा (सच्चा सागर) पेयजल समस्या से त्रस्त वार्ड 7 की महिलाओं ने मालपुरा ट्रक स्टैण्ड पर जाम लगा दिया। जिससे केकड़ी, जयपुर व टोडा रोड का आवागमन कुछ समय के लिए बाधित हो गया। जाम लगने से सड़क पर लम्बी वाहनो की कतारें लग गई। सूचना मिलते ही पहुचे पुलिस प्रशासन व विभाग के कर्मचारियों की समझाइश के बाद महिलाओं ने जाम को हटाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मालपुरा के वार्ड 7 में लम्बे समय से पयेजल समस्या बनी हुई है। जलदायविभाग को कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पेयजल समस्या से जोरदार त्रस्त वार्ड 7 की महिलाओं ने रविवार को एकराय होकर हाथों में खाली बर्तन हाथ में लेकर ट्रक स्टैण्ड पर रोड को जाम कर दिया। बाद में पुलिस प्रशासन व विभाग के कर्मचारियों की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।