टोंक ( सच्चा सागर) अधीनस्थ वन कर्मचारी संघ टोंक के महामंत्री भंवरलाल शर्मा ने राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं राज्य के वन मंत्री सुखराम विश्नोई ने भारतीय वन सेवा की अधिकारी श्रीमती श्रुती शर्मा को प्रधान वन संरक्षक ;हेड ऑफ फोरेस्ट फोर्सद्ध राजस्थान के पद नियुक्त किये जाने पर ह्दय से आभार व्यक्त किया है।
इसी प्रकार महामंत्री भंवरलाल शर्मा ने मोहन मीणा को प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन्यजीप प्रतिपालक राजस्थान जयपुर, डा.दीपनारायण पाण्डे को प्रधान मुख्य वन सरंक्षक एवं शासन सचिव पर्यावरण विभाग, राजीव स्वरूप गोयल को प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्य आयोजना वन बंदोबस्त,अरविन्द तोमर अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक विकास,सुश्री शिखा मेहरा को अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन सरंक्षक कैम्पा के पद नियुक्त किये जाने पर हार्दिक शुभकामनाऐं एवं बधाई दी हैं।
बधाई देने वालों में रैंजर निवाई दिनेश कुमार दोतानियां, रैंजर देवली हरेन्द्र सिंह नाथावत ,रैंजर जहीर हसन साहनी, हनुमान सिंह राजावत ,रघुनाथ सिंह राजावत, विजय व्यास,विक्रम शर्मा,शंकरलाल मीना,जितेन्द्र चौधरी, हजेन्द्र सिंह गुर्जर,रामबाबू शर्मा, ममता चौधरी, मंजू कंवर, नरेन्द्र वर्मा, सहित कई वनपाल,राकेश बैरवा,बद्रीलाल माली,उम्मेद सिंह, चन्द्रशेखर शर्मा, अमरसिंह, भरत शर्मा, केदार शर्मा गार्ड एवं वन रक्षक शामिल हैं।
