लोकेश कुमार गुप्ता
चाकसू (सच्चा सागर) चाकसू नगरपालिका श्रेत्र में शीतला माता स्थित श्रीराम वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों को
भाजपा देहात मण्डल चाकसू के माध्यम से सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए एक एक गर्म कम्बल भेंट किया गया।इस अवसर पर उपस्थित भाजपा मंडल अध्यक्ष भूणाराम गुर्जर, महामंत्री अमित जैन निमोडिया,किसान प्रकोष्ठ संयोजक सरदार सुरेन्द्र सिंह
जिलाध्यक्ष रामानन्द गुर्जर,विक्रम गर्ग,चन्द्रप्रकाश छीपा,एसी मोर्चा अध्यक्ष मुकेश टेपण, जिलाध्यक्ष
करणसिंह यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने आश्रम के वृद्धजनों के समाचार लिए, हालचाल पूछ कर सभी को कंबल भेंट करते हुए आशीर्वाद लिया। आश्रम में
भामाशाह मनोज पटेल , जिलाध्यक्ष रामानन्द गुर्जर का नाड़ा पहना कर स्वागत किया गया।
फोटो-चाकसू वृद्धाश्रम के रहवासियों को कंबल भेंट करते भाजपा पदाधिकारी।