किसानों दिया एसडीएम को ज्ञापन

 




रघुवीर गुर्जर 


विराटनगर जयपुर ( सच्चा सागर) 

प्रदेश में किसानो की हालत बेहद खराब चल रही है | इसको लेकर मंगलवार को  किसानों ने एसडीम को ज्ञापन सौंपा | 

प्रदेश में लॉकडाउन से  सबसे ज्यादा नुकसान  प्रदेश के किसान का हुआ है  

लॉकडाउन से  मण्डियां बन्द होने से किसानो की सब्जिया और  सरकारी कांटे समय पर नही लगने से किसानो को  फसल को ओने पोन दामो में बेचना पड़ा | प्रदेश में 

डीजल महंगा होने से  किसानो को  कटाई बुआई में दुगने रुपए देने पड़ते है ऊपर से बढ़ी हुई  बिजली की बढ़ी हुई दर  से   किसान कर्ज से उभरने का नाम नही ले रहा|

सरकार ने चुनावो से पहले घोषणा की थी की प्रदेश में बिजली दर  नही बढ़ाई जायेगी |

लेकिन  प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही किसानो को मिलने वाली बिजली बिलो में  सब्सिडी बन्द कर दी और बिजली की दर और बढ़ा दी 

 जिससे किसानो को कर्ज पर कर्ज लेना पड़ रहा है|

किसानो को खरीब और रवी फसल में मिलने वाले खाद बिज के किट नही मिलने से     किसान अपने आपको ठगा सा महसूस करता है|

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने