रवि शर्मा
मालपुरा (सच्चा सागर) देश के गृहमंत्री अमित शाह का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर स्थित गोपाल गो शाला में केक काटकर मनाया। शाह के जन्मदिन मनाने के इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने गायों को हरा चारा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओ ने गायों को हरा चारा खिलाया। गोपाल गौशाला में गायों को चारा खिलाने के बाद विधायक कन्हैयालाल चौधरी ने अमित शाह के 56 वे जन्मदिन पर केक काटकर सभी कार्यकर्ताओं को जन्मदिन की बधाई दी। मोदी जी और अमित शाह जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों के बारे में बताया। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी रामचंद्र गुजर्र, जिला उपाध्यक्ष भाजपा सुभाष गालव, मंडल अध्यक्ष त्रिलोक जैन, पूर्व जिला मंत्री नरेंद्र जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश विजय, शहर महामंत्री नोरत बीलवाल, रमाकांत पटेल, चंद्र प्रकाश नायक,कार्यक्रम सहसंयोजक मनीष जैन टोरडी एवं पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
