पलाई वासियों को पूर्ण रूप से बीसलपुर पानी नहीं हो पा रहा है उपलब्ध,उच्चाधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं देने से जल समस्याएं बनी हुई है गंभीर

 

मदन लाल सैनी


पलाई (सच्चा सागर)कस्बें में बिसलपुर परियोजना उच्चाधिकारियों एवं उच्च प्रशासन की लापरवाही-घोर अनदेखी के चलते हुए पलाई वासियों को पूर्ण रूप से बिसलपुर पेयजल पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। बीसलपुर पेयजल पोइंटों में पानी के कम आने से ग्रामीणों के सामने कई समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। कई जगह पर बीसलपुर पॉइंट के वाल्व को ज्यादा खोलने से एवं लिंकेज के कारण अन्य जगहों पर पानी की सप्लाई कम हो रही हैं। जिसके कारण ग्रामीणों के सामने जल संकट के बादल मंडरा रहे हैं। कई बार ग्रामीणों द्वारा उच्चाधिकारियों को अवगत करवाने के बाद भी जल समस्याओं पर ध्यान नहीं देने से जल संकट की समस्या गंभीर रूप से बनी हुई हैं। यदि बीसलपुर पेयजल परियोजना के उच्च अधिकारियों एवं उच्च प्रशासन का यही रवैया रहा तो ग्रामीणों के सामने जल संकट की कई मुसीबतें उत्पन्न हो सकती हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने