उठाओ हाथ - सभी लगाओ मास्क, नो मास्क - नो एंट्री अभियान जागरूकता की युवाओं ने ली शपथ

 

 - शिवराज मीना





अलीगढ़/उनियारा,(सच्चा सागर)। नेहरू युवा केन्द्र टोंक(युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की स्वशासी संस्था के जिला युवा समन्वयक हितेश कुमार के दिशा निर्देशानुसार उनियारा ब्लॉक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक महावीर सेन व हरिप्रसाद सेन के मार्गदर्शन में शुक्रवार को नेहरू नवयुवक मंडल खातोला द्वारा गांव में कोविड-19 की रोकथाम को लेकर जागरूकता हेतु "नो मास्क नो एंट्री, जन-जन में 2 गज की दूरी रखने की आवश्यकता पर नवयुवक मण्डल अध्यक्ष आशाराम गुर्जर ने युवा मण्डल के युवा सदस्यों को शपथ दिलाई। इस मौके पर युवा मण्डल के सदस्य महेश शर्मा, सचिव महेन्द्र चौधरी, प्रचार मंत्री देवराज गुर्जर,  विकास गुर्जर, विक्रम सिंह, लोकेश गुर्जर, उमेश धाकड़, अरविन्द धाकड़ सहित गांव के युवा मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने