अपराध पर कहर बनकर टूटे कप्तान विकास सांगवान, टोंक में पुलिस का बुलंद अभियान — 24 घंटे में 310 गिरफ्तार, अपराधियों की कमर तोड़ी!

 अपराध पर कहर बनकर टूटे कप्तान विकास सांगवान, टोंक में पुलिस का बुलंद अभियान — 24 घंटे में 310 गिरफ्तार, अपराधियों की कमर तोड़ी! 






 टोंक (सच्चा सागर) नेतृत्व जब निर्भीक हो और इरादे अडिग, तब कानून का परचम फहराना तय है। 

इसी विश्वास के साथ टोंक पुलिस कप्तान विकास सांगवान ने जिलेभर में अपराधियों के खिलाफ ऐसा अभियान छेड़ा कि अपराध जगत में हड़कंप मच गया। एरिया डोमिनेशन के नाम से चलाए गए इस विशेष अभियान ने टोंक जिले में कानून-व्यवस्था को नई धार दी है।


24 घंटे के भीतर, जिले के 371 स्थानों पर दबिश देकर 310 से अधिक अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचा देना, केवल एक ऑपरेशन नहीं, बल्कि सशक्त नेतृत्व और मजबूत इच्छाशक्ति की मिसाल है। इस पूरे अभियान में 392 पुलिसकर्मियों की 100 टीमें मैदान में उतरीं और एक-एक ठिकाने पर जाकर शराब, हथियार, और अवैध गतिविधियों पर करारा प्रहार किया।



 विकास सांगवान: वह नाम जो अपराधियों के लिए भय का पर्याय बन चुका है :- 


टोंक पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने जिस जज़्बे और रणनीति से इस अभियान को अंजाम दिया, उसने यह सिद्ध कर दिया कि जब नेतृत्व न्यायप्रिय, कर्मठ और दूरदर्शी हो, तो अपराध की जड़ें खुद-ब-खुद उखड़ने लगती हैं। उनके नेतृत्व में पुलिस का हर जवान संगठित, चुस्त और कर्तव्यनिष्ठ नजर आया। हर गिरफ्तारी, हर जब्ती और हर कार्रवाई में उनके साहसिक दृष्टिकोण और सामरिक समझ की झलक दिखाई दी।


जहाँ खाकी में ईमान का उजाला हो,

वहाँ अंधेरों को टिकने का हक नहीं मिलता। विकास सांगवान हैं वो नाम,

जिनके इरादों के सामने अपराध खुद घुटने टेकता है। 



 मुख्य उपलब्धियाँ:- 24 घंटे में 310 अपराधियों की गिरफ्तारी, 371 स्थानों पर दबिश, पूरे जिले में सघन छानबीन, 392 जवानों की 100 टीमों का शानदार समन्वय


अवैध हथियार, शराब और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई:- कप्तान विकास सांगवान की यह पहल केवल एक पुलिस अभियान नहीं, बल्कि न्याय के प्रति उनकी अटूट निष्ठा का प्रमाण है। टोंक आज गर्व से कह सकता है कि उसके पास ऐसा प्रहरी है, जो न केवल व्यवस्था को थामे हुए है, बल्कि अपराध की जड़ों को भी उखाड़ने का माद्दा रखता है। कानून का डंडा जब ईमानदार हाथों में होता है,तो अपराधी चाहे जितना भी ताकतवर हो भाग्य उसका साथ छोड़ देता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने