पूर्व मुख्यमंत्री के साथ धन्ना पीठाधीश्वर बजरंग देवाचार्य जी का आध्यात्मिक-धार्मिक चिंतन

 पूर्व मुख्यमंत्री के साथ धन्ना पीठाधीश्वर बजरंग देवाचार्य जी का आध्यात्मिक-धार्मिक चिंतन




पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया से धन्नापीठाधीश्वर श्री श्री 1008 बजरंग देवाचार्य ने जयपुर मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात कर धन्ना भगत की तस्वीर भेंटकर आध्यात्मिक,धार्मिक चिंतन व चर्चा की। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने बजरंगदेवाचार्य जी से आशीर्वाद प्राप्त कर श्रीफल तथा शॉल भेंटकर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। साथ में पूर्व पुलिस महानिरीक्षक और धन्ना देवाचार्य ट्रस्ट के अध्यक्ष महेंद्र सिंह चौधरी ने धन्नाभगत की जीवनी पर प्रकाश डाला। शिव पब्लिक शिक्षा समिति के निदेशक शिवजी लाल चौधरी, आशीष चौधरी और मुकेश यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री को राजस्थानी परंपरा अनुसार चुनर ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह भेंटकर धुवां कलां स्थित धन्नाभगत की चमत्कारी नाडी और मंदिर पर चर्चा की। धन्ना भगत की जीवनी तथा धुवां कलां नाडी और मंदिर पर गहनता से जानकारी प्राप्त कर पूर्व मुख्यमंत्री गदगद हो गई। बजरंगदेवाचार्य जी से  त्रिवेणी धाम ,तामडिया धाम, और धन्नाभगत के आध्यात्मिक, धार्मिक और सामाजिक महत्व पर विस्तार से चर्चा हुई।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने