मालपुरा में भाजपा के सकराम चोपडा बने प्रधान

 मालपुरा में भाजपा के सकराम चोपडा बने प्रधान


                        रवि शर्मा

मालपुरा (सच्चा सागर)  पंचायतराज चुनावों के अंतर्गत गुरुवार को पंचायत समिति प्रधान के चुनाव बड़ी रोचकता के साथ सम्पन्न हुए। जिसमे भाजपा के सकराम चौपड़ा ने बाजी मार प्रधान की सीट पर कब्जा किया। गुरूवार को हुए प्रधान के चुनाव में भाजपा व कांग्रेस की बराबर सीटो व एक निर्दलीय के चलते सुबह से ही चुनाव में रोचकता बनी रही। जहा कांग्रेस व बीजेपी के समर्थकों में जोरदार उत्साह बना रहा। मालपुरा पंचायत समिति प्रधान के लिए हुए चुनाव में कुल 23 मतों में से भाजपा के प्रधान दावेदार सकराम चौपड़ा को जहा13 मत मिले वही कांग्रेस के गोपाल गुर्जर को 10 मत प्राप्त हुए। मतगणना के बाद रिटर्निग अधिकारी डॉ राकेश कुमार मीणा ने परिणाम घोषित करते हुए भाजपा के सकराम चौपड़ा को विजयी घोषित किया। भाजपा की जीत के बाद भाजपा समर्थकों में जोरदार उत्साह दिखाई दिया। भारी पुलिस जाप्ते के बीच प्रधान चुनाव की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने