पलाईक्षेत्र में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया दीपावली का पर्व, गुर्जर समाज ने भरी छांट, भाई दूज पर बहनों ने भाईयों की लम्बी उम्र की की कामना

- मदन लाल सैनी


पलाई (सच्चा सागर) क्षेत्र  में दीपावली का पर्व बड़े हर्षोल्लास-सुख शांति के साथ मनाया गया । दीपावली के त्योहार पर लोगों ने जमकर खरीदारी की।इस पर्व पर कई तरह के पकवान बनाए गए तथा लोगों ने इस पर्व पर अपने अपने घरों में लक्ष्मी पूजन किया। वहीं लोगों ने अपने अपने साधनों का भी पूजन किया तथा ग्राम पंचायत पलाई,कचरावता,बोसरिया में भी लक्ष्मी पूजन किया गया।बडी दीपावली के दिन गोवर्धन पूजा कर शांति एवं अमन चैन की दुआ की तथा शाम के समय लोगों  ने एक दूसरे के गले मिलकर भारतीय संस्कृति के अनुसार रामा श्यामा की तथा एक दूसरे का हाल चाल जाना। एक दूसरे के लिए हमेशा खुश रहने की अरदास कर सुख -शांति से त्योहार को मनाया। 

गुर्जर समाज ने भरी छांट  -

 गुर्जर समाज ने समूहों में समाजबंधुओं के साथ दीपावली के पावन पर्व पर अपने पूर्वजों की याद में छांट भरने की रस्म अदा की।इस पर्व पर छांट भरते हुए परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। 

भाईयों के लिए की लम्बी उम्र की कामना-

भाई दूज पर भाईयों ने बहनों को नये नये कपड़े भेंट किए। वहीं बहनों ने भाइयों के तिलक लगाकर लम्बी उम्र की कामना की। साथ ही भाई दूज पर भाईयों ने भी बहनों को हमेशा रक्षा करने का वचन दिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने