रवि शर्मा
मालपुरा (सच्चा सागर) कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने शनिवार को महेश सेवा सदन में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर नमन करते हुए याद किया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष व शहर कांग्रेस अध्यक्ष इशहाक नकवी , पूर्व उप जिलाप्रमुख अवधेश शर्मा, पूर्व उप प्रधान गोपाल गुजर्र, पवन मेंदवास्या, रामबाबू व्यास, विवेक व्यास सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
