मोहित बिंदल
मित्रपुरा ( सच्चा सागर) आज मित्रपुरा कस्बे में भाजपा मंडल अध्यक्ष हंसराज गुर्जर के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 104 वी जन्म जयंती मनाई गई इस अवसर पर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया और उनकी विचारधारा को अपनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष हंसराज गुर्जर, पिंटू गोयल , भवानी शंकर राव, कैलाश माहेश्वरी, जगदेव सिंह राजावत, मस्तराम गुर्जर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जानकारी के अनुसार पंडित जी का जन्म 25 सितंबर 1916 को मथुरा जिले के नगला चंद्रभान ग्राम में हुआ था। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चितक और संगठनकर्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी। वे एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे और एक मजबूत व सशक्त भारत का निर्माण चाहते थे। राजनीति के अतिरिक्त साहित्य में भी उनकी गहरी अभिरुचि थी। उन्होंने हिदी और अंग्रेजी भाषाओं में कई लेख लिखे, जो विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए।
