रुद्र महायज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दी आहुतियां, कच्ची घोड़ी नृत्य रहा आकर्षण


टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)।
उपखण्ड के गांव अलियारी में संत मोती गिरी महाराज की प्ररेणा से यज्ञकर्ता संत अमरदास महाराज के सानिध्य में वीर तेजाजी महाराज धाम परिसर काचरिया रोड़ पर रुद्र महायज्ञ समिति अलियारी, लक्ष्मीपुरा तथा रामनगर के तत्वावधान में रविवार को आचार्य पंडित रमाकांत शर्मा के सानिध्य में विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से पूजन कर यज्ञशाला में यज्ञकर्ता अमरदास महाराज की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोचारण के साथ हवन कुण्ड में आहुतियां दी। समिति सदस्य बाबू लाल मीणा ने बताया कि रात्रि को कलाकारों द्वारा कच्ची घोड़ी नृत्य और तेजाजी की नाट्य मंचन किया गया, वहीं बच्चे चकरी झूलो का आनंद लिया। यज्ञ समिति अध्यक्ष रामदयाल बड़बड़वाल, उपाध्यक्ष अशोक कुमार मीणा, समिति संचालक नंदकिशोर सैनी, मंच संचालक हनुमान प्रजापत, सूरज दहिया ने बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं को नियंत्रित किया। रुद्र महायज्ञ के चौथे दिन यजमान हवन कुंड में प्रधान कुंड प्रहलाद, धन्नालाल ओला, मांगीलाल, सियाराम जाट, जगदीश जाट, हरिनारायण जाट, मुकेश, भागचंद, सांवरमल ओला, परशुराम, मोहन, जगदीश, हनुमान खारोल, भंवर शर्मा, शंकर खटीक, रामेश्वर सैनी, सूरज भान, रतिराम, अनिल साहू, शोभाराम प्रजापत, दिनेश, रामस्वरूप साहू, हरिराम  दहिया धर्मराज मीणा आदि ने यज्ञ में आहुतिया दी। सम्पूर्ण यज्ञ परिसर वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजायमान हो गया। यज्ञ में भी धर्म प्रेमियों ने दान दाताओं ने मदन लाल, ज्ञानचंद चांदसेन वालों की तरफ से एक दिन का आटा, संपत जांगिड़ अलियारी पांच बोरी शक्कर, रामदयाल सैनी तीन बोरी शक्कर, बुद्धि प्रकाश जैन अलियारी वालों की तरफ से एक दिन संपूर्ण यज्ञ में भोजन प्रसादी में बढ़-चढ़ भागीदारी निभा रहे हैं। शुरुआत के दिन से ही भंडारा जारी है।     


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने