भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का दूसरा दिन सम्पन्न

 


टोंक। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के दूसरे दिन प्रात:काल भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में योग अभ्यास किया। इसके बाद विभिन्न सत्रों में संगठन, बूथ प्रबंधन, विचारधारा, कार्यकर्ता विकास एवं जनसेवा से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षण वर्ग के आठवें सत्र में प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष श्याम अग्रवाल ने बूथ प्रबंधन, ‘मन की बात’ एवं आईटी विषय पर अपने विचार रखे। सत्र की अध्यक्षता निवाई पालिकाध्यक्ष दिलीप ईसरानी ने की। श्याम अग्रवाल ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य केवल जानकारी प्राप्त करना नहीं, बल्कि उसे व्यवहार में उतारना है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सफलता का मूल मंत्र मजबूत बूथ प्रबंधन है। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए प्रेरणादायक विषयों, स्थानीय सामाजिक सरोकारों एवं विकसित भारत के संकल्प को धरातल पर उतारने का आह्वान किया जाता है। साथ ही उन्होंने कहा कि डिजिटल युग के अनुरूप पार्टी को आधुनिक तकनीक के साथ कार्य करना होगा। नवम सत्र में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराना ने कार्यकर्ता विकास, गुण एवं आचरण पर विस्तार से चर्चा की। सत्र की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजित सिंह मेहता ने की। राजेन्द्र पराना ने कहा कि भाजपा में राजनीति केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा का सशक्त साधन है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के आचरण, अनुशासन एवं विनम्र व्यवहार ही पार्टी के मूल संस्कार हैं। दशवें सत्र में पूर्व जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी ने व्यवहारिक विषयों पर अपने विचार साझा किए। सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष गणेश माहुर ने की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को सैद्धांतिक रूप से मजबूत बनाना तथा उन्हें कुशल नेतृत्व एवं जनसेवा के लिए तैयार करना है। इसके बाद महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री मुकेश कंवर ने संगठन के लिए सकारात्मक परसेप्शन निर्माण विषय पर विस्तार से चर्चा की। सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिला मंत्री शिवजी लाल चौधरी ने की। मुकेश कंवर ने कहा कि संगठन के लिए सकारात्मक छवि का निर्माण कार्यकर्ताओं के आचरण, डिजिटल संचार एवं जनहितैषी नीतियों के प्रभावी प्रचार पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को ‘राष्ट्र प्रथम’ एवं ‘अंत्योदय’ के मूल मंत्र से जोडऩा संगठन की आधारशिला है। पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। अंतिम सत्र में भाजपा एसटी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष एवं जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने विचार परिवार पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को वैचारिक पृष्ठभूमि एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को मजबूत करना होगा। गोपीचंद मीणा ने कहा कि भाजपा अन्य राजनीतिक दलों से भिन्न है। यह पार्टी परिवारवाद नहीं, बल्कि विचारवाद के आधार पर चलती है। भाजपा का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि राष्ट्र चेतना को जागृत करना और समाज के प्रत्येक वर्ग को राष्ट्र निर्माण से जोडऩा है। उन्होंने कहा कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य है। उन्होंने भारतीय जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक की यात्रा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा का विचार परिवार राष्ट्र सेवा, सांस्कृतिक गौरव एवं सामाजिक समरसता की भावना के साथ निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने विकास, आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया एवं गरीब कल्याण जैसी योजनाओं के माध्यम से देश को नई दिशा देने का कार्य किया है। आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में राष्ट्र सेवा एवं जनकल्याण के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। अंत में भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, देवली-उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर, निवाई विधायक रामसहाय वर्मा, जिला सह-प्रभारी रामानंद गुर्जर, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, वर्ग प्रभारी सुशील दीक्षित, वर्ग प्रमुख सतीश चंदेल, सह-वर्ग प्रमुख दीपक संगत, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, संतकुमार जैन, प्रभु बाडोलिया, जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी, रामचंद्र गुर्जर, राजेन्द्र राणावत, रमाकांत शर्मा, राजेश शर्मा, राजेन्द्र सैनी, प्रधान काबरा, रामनिवास गुर्जर, विक्रम सिंह गुर्जर, एसटी मोर्चा प्रदेश मंत्री शीला मीणा, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री दिव्यांश भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष अंकित डाबर, कमलेश यादव, राजकुमार मीणा, हरिराम यादव, तरुण टिक्कीवाल, नीलिमा आमेरा, राजेश मंगल, दिलीप ईसरानी, भरतलाल सैनी, शिवजी लाल चौधरी, लवेश मीणा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने