सामाजिक कुप्रथाओं पर प्रतिबंध लगाकर शिक्षा पर जोर दे : केबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत


सुरसुरा में मंत्री गहलोत का स्वागत 

- प्रकाश जांगिड़

मदनगंज/किशनगढ़ (सच्चा सागर)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा की सामाजिक कुप्रथाओ को बंद कर शिक्षा पर जोर देवे, ताकि युवा पीढ़ी प्रगति की राह पकड़ सके। केबिनेट मंत्री गहलोत प्रादेशिक महात्मा ज्योतिबा फुले माली सैनी छात्रावास संस्थान सुरसुरा की और से आयोजित सम्मान समारोह को संभोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा की सार्थक सोच के जरिये बालिका शिक्षा को बढ़ावा देकर बेटियों का भविष्य सुरक्षित बनाने में अग्रणी रहे। मंत्री गहलोत ने निर्माणाधीन छात्रावास का अवलोकन किया। संस्थान अध्यक्ष सोहनलाल मालाकार भदूण, संरक्षक छोटूलाल सांखला तिलोनिया, कानाराम ऊबाना, अध्यक्ष जस्साराम सांखला, पूर्व अध्यक्ष नंदलाल सैनी, गिरधारी तुनगरिया, ईश्वर, शंकरलाल, तेजाराम, सीताराम, मंगलचंद, रामसुख काठोदा आदि ने केबिनेट मंत्री गहलोत का स्वागत अभिनंदन किया। मंत्री गहलोत ने भामाशाह नंदलाल दगदी फौजी का सम्मान कर वीर तेजा धाम मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। साथ ही  सुरसुरा में अजमेरा परिवार द्वारा नवनिर्मित प्रतिष्ठान होटल हवेली रिजॉर्ट का फीता काटकर शुभारंभ किया। प्रतिष्ठान के राहुल अजमेरा ने आभार व्यक्त किया। संचालन छोटूलाल मालाकार तिलोनिया ने किया।  


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने