देवली (सच्चा सागर)। नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा ने कार्यभार संभालने के कुछ ही घंटों बाद शनिवार देर शाम देवली का दौरा कर अपनी सक्रियता के संकेत दे दिए हैं। देवली थाने पहुंचने पर पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने मालखाना, हवालात, कंप्यूटर कक्ष और रिकॉर्ड रूम का अवलोकन किया। उन्होंने थानाधिकारी दौलतराम को रिकॉर्ड संधारण और लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के संबंध में निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विशेष रूप से अवैध बजरी खनन, साइबर अपराध और बढ़ते सडक़ हादसों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सख्त कार्रवाई की बात कही। एसपी मीणा ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि थाने आने वाले हर फरियादी की बात संवेदनशीलता के साथ सुनी जाए और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो। आमजन को थाने में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इस दौरान देवली पुलिस उपाधीक्षक हेमराज मूंड भी उपस्थित रहे।