रानोली (सच्चा सागर)। वर्धन प्रशिक्षण ऋषिकेश (उत्तराखंड) में आयोजित किया जा रहा है। संस्था सचिव डॉ. शिवजी राम यादव ने बताया कि 50 सदस्य टीम 23 से 26 मई तक ऋषिकेश में प्रशिक्षण में भाग लेगी। इसमें जोधपुर से जीरो डोज टीकाकरण परियोजना की टीम इमदाद के नेतृत्व में, नागौर की टीम राजाराम गुर्जर के नेतृत्व में, भीलवाड़ा की टीम सुरेंद्र सोनी के नेतृत्व में, सपनों की उड़ान परियोजना की टीम मोहन गुर्जर व राजकुमारी के नेतृत्व में, यूथ लीडरशिप परियोजना टोंक की टीम पूनम जोनवाल के नेतृत्व में, कवच परियोजना टोंक की टीम सीताराम शर्मा के नेतृत्व में, कवच परियोजना अलवर की टीम प्रियंका सिंह के नेतृत्व में, प्रगति परियोजना बूंदी की टीम सुरेंद्र खारोल के नेतृत्व में प्रशिक्षण में भाग लेगी। इस प्रशिक्षण में संस्था की विभिन्न नीतियों, समुदाय से बेहतर जुड़ाव, वंचित वर्ग तक पहुंच, जेंडर, कार्य स्थल पर यौन हिंसा (पोश), पितृसत्ता, मर्दानगी आदि मुद्दों पर टीम को प्रशिक्षित किया जाएगा।