27 मई को सजेगा बाबा श्याम का भव्य दरबार, उन्नति शर्मा बिखेरेंगी भजनों की स्वर लहरियां


निवाई (सच्चा सागर)।
श्याम सेवा समिति के तत्वावधान में 27 मई, बुधवार को भव्य ‘एकादशी संकीर्तन’ का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक अनुष्ठान स्थानीय श्री श्याम मंदिर में आयोजित होगा, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 7:30 बजे से होगा। इस अवसर पर बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार कर भव्य दरबार सजाया जाएगा। संकीर्तन में बूंदी की प्रसिद्ध भजन गायिका उन्नति शर्मा सहित स्थानीय भजन सिंगर अपनी मधुर आवाज में बाबा के भजनों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में संगीत की व्यवस्था ‘राधे म्यूजिकल ग्रुप, जयपुर’ द्वारा की जाएगी, जबकि ध्वनि व्यवस्था ‘सोनू ऑडियोज, लालसोट’ की रहेगी। श्याम सेवा समिति, निवाई ने सभी धर्मप्रेमी जनता से इस भक्तिमय संध्या में शामिल होकर पुण्य लाभ कमाने की अपील की है।   


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने