टोरडी में बहेगी शिवभक्ति की गंगा, 26 मई से शिवमहापुराण कथा का होगा शुभारंभ


मालपुरा (सच्चा सागर)।
उपखंड क्षेत्र के टोरडी गांव में भक्तिमय वातावरण के बीच सप्त दिवसीय श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ महोत्सव का आयोजन 26 मई, मंगलवार से 1 जून तक किया जाएगा। आयोजन को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है। कार्यक्रम के अंतर्गत 26 मई को प्रात: 8:00 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो श्री गणेश मंदिर टोरडी से प्रारंभ होकर कथा स्थल बाबा कल्याण दास जी की बगीची टोरडी पहुंचेगी। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं महिलाएं मंगल गीतों के साथ भाग लेंगी। महापुराण कथा का वाचन वृंदावन धाम के सुप्रसिद्ध कथावाचक राजीव कृष्ण शास्त्री द्वारा किया जाएगा। कथा के दौरान प्रतिदिन भगवान शिव की महिमा, धार्मिक प्रसंगों एवं आध्यात्मिक संदेशों का रसपान कराया जाएगा। आयोजन समिति एवं समस्त भक्तजन टोरडी ने क्षेत्रवासियों से अधिक मास के इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।       


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने