बगरू से बड़ी खबर ACB की दबिश में बिजली विभाग का JEN रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार!

 

 बगरू से बड़ी खबर  ACB की दबिश में बिजली विभाग का JEN रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार!

बगरू (जयपुर), 30 जून 2025
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने आज शाम एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बगरू क्षेत्र में विधुत निगम के कनिष्ठ अभियंता (JEN) बलदेव चौधरी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। उसके साथ ही विभाग का एक लाइनमैन भी ACB के शिकंजे में आया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिजली संबंधी कार्य के एवज में यह रिश्वत ली जा रही थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ACB ने जाल बिछाया और दोनों को धर दबोचा।

वर्तमान में ACB की कार्रवाई मौके पर जारी है, और दोनों के खिलाफ दस्तावेजी जांच की जा रही है।

हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि कितनी राशि की रिश्वत ली गई थी, लेकिन शुरुआती संकेतों के अनुसार यह मामला गंभीर स्तर के भ्रष्टाचार से जुड़ा हो सकता है।

ACB सूत्रों ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही राशि और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर भी पर्दा उठ सकता है।

यह कार्रवाई बगरू क्षेत्र में बिजली विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार की पुष्टि करती है और आने वाले समय में इस मामले से जुड़े कई और चेहरों का भंडाफोड़ होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

जांच जारी है, खबर अपडेट की जा रही है।


🗞️ खास रिपोर्ट - दैनिक सच्चा सागर 
✍️ रिपोर्टर: ( रामबिलास लांगड़ी ) 
📍 स्थान: बगरू, जयपुर
🕔 प्रकाशन समय: 30 जून 2025, शाम 6:00 बजे

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने