निशुल्क जॉच शिविर में 420लोगो जांच,30का हुआ उपचार। मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा =ईसरानी।

 निशुल्क जॉच शिविर में 420लोगो जांच,30का हुआ उपचार।

मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा   =ईसरानी।


निवाई, जेएनयू अस्पताल व पंकज कुमा



र पूर्व अध्यक्ष शासन सचिवालय जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में मानव सेवा को लेकर बपुई वालों की धर्मशाला में निशुल्क  चिकित्सा जॉच शिविर आयोजित किया गया,  शिविर का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप ईसरानी, महंत मनीषदास महाराज,रामावतार महाराज मेंदवास, शहर अध्यक्ष पारस पहाड़ी एवं पंकज कुमार ने फीता काटकर किया। इस दौरान पालिका अध्यक्ष ने कहा कि मानव सेवा से बड़ी कोई सेवा नही है, पंकज कुमार जी द्वारा किए जा रहे कार्य आम जन के लिए वरदान है। येसे आयोजन होते रहने चाहिए। शिविर में शूगर, बीपी, स्त्रीरोग, हड्डी रोग, नेत्ररोग, कान,नाक,गला, त्वचा रोग सहित कई जांचे हुई, इस दौरान लॉयंस क्लब अध्यक्ष ज्ञान चन्द सोगानी, क्राइम इंवेस्टीगेशन बोर्ड के सुरेंद्र गिंदोडी, शैलेंद्र गिंदोड़ी, प्रवक्ता विमल जोला, सरक्षक हुकुम जी प्रेसवाले,कमल मीणा, सुरेश मीणा, सहित महिला मंडल की महिलाओ ने मरिजो का सहयोग किया। शिविर में 420 लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ, 30मरीजों को उपचार हेतु रेफर कर उपचार किया। पंकज कुमार पूर्व अध्यक्ष शासन सचिवालय की सेवा बनी शहर में चर्चा का विषय। शिविर के दौरान उत्कर्ष कार्य करने वाले संस्थाओं और कार्यकर्ताओं का अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने