कुरथल में अज्ञात चोरो ने दो मंदिरो के दानपात्र को बनाया निशाना
- मंदिरो में नही थम रहा चोरी की वारदातों का खेल
मालपुरा (सच्चा सागर) मालपुरा उपखंड क्षेत्र में चोरो के हौसले इतने बुलंद हैं कि एक के बाद एक धार्मिक स्थल चोरो का निशाना बन रहा है। चंद दिनों के अंतराल में उपखंड क्षेत्र के कई धार्मिक स्थलों के दान पात्र चोरो द्वारा तोड़े जा चुके है। उपखंड क्षेत्र के पिनणगढ़, राजपुरा, सैलसागर सदरपुरा बालाजी के बाद एक बार फिर शुक्रवार रात को पचेवर थाना क्षेत्र के कुरथल में दो मंदिर को चोरो ने निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया ।उपखंड क्षेत्र में चोरी की वारदातों का यह क्रम अबतक भी जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को कुरथल गांव में अज्ञात चोरों ने दो मंदिरो में चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए दानपात्र को अपना निशाना बनाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दान पात्र में रखी नगदी को चोर चुरा कर ले गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पचेवर पुलिस प्रशासन ने घटना स्थल पर पहुंच घटना का जायजा लिया। दिन प्रतिदिन उपखंड क्षेत्र में हो रही चोरी की वारदातों से आमजन व धर्म प्रेमियों में गहरा रोष व्याप्त है।
x