भारतीय किसान संघ की जैविक खेती पर संघोस्ठी



   बोंली/मित्रपुरा ( सच्चा सागर):- सवाई माधोपुर भारतीय किसान संघ ओर कृषि विज्ञान केंद्र करमोदा के सयुक्त तत्वधान मे गाव दुब्बी मे एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। किसान संघ के जिला अध्यक्ष लटूर सिंह गुर्जर ने बताया की किसान संघ के रचनात्मक गतिविधी के अन्तर्गत गाव दुब्बी मे जैविक खेती करने की जानकारी एवं उसके जैविक खेती के फायदो के साथ सरकार उसमे क्या क्या लाभ दे सकती है आदि बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। जिसमे कर्षि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ.बी एल मीना, कृषि विधार्थी रवि मीना, राजस्थान प्रांत के जैविक प्रमुख सीताराम मीना, जिले के जैविक प्रमुख भवर गोविंद सिंह ने किसानो के सामने अपने विचार रखे और  की भविष्य मे जैविक खेती ही किसान को लाभो से अवगत कराया। इस कार्यकर्म मे गजानंद जाट, रामनिवास मीना, बलराम जाट, दलपत सिंह, हीरालाल माली, मुकेश जैन, सवाल राम , मुरारी लाल, सुख लाल, सरिया मीना, प्रभू लाल, रामलाल जाट, भरत लाल एवं अनेको किसानो ने भाग लिया। अन्त मे डॉ रामेस्वर ने किसानो को उन्नत पशु पालन की जानकारी दी। ये कार्यकर्म किसान संघ प्रति चार माह मे जिले के किसी न किसी गाव मे किसानो को नई जानकारी का लाभ हौ इसलिए विभिन्न विभागो को साथ मे लेकर करवाता रहता है। जिससे किसानो का ज्ञानवर्धन होता हे ओर सभी प्रकार की नई जानकारीयो से अवगत होते है। किसान हित इस कार्य की सभी ने प्रसंशा की।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने