राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के जिलाध्यक्ष अनशन पर बैठे



टोंक (सच्चा सागर)  केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ राजधानी दिल्ली से सटे शाहजहांपुर बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन पिछले कई हफ्तों से जारी है। इसी बीच क‍िसान आंदोलन के समर्थन में अब राष्ट्रीय  लोकतांत्रिक पार्टी के पदाधिकारी व सदस्य भी आ गए हैं। शाहजहांपुर बार्डर पर  इस कानून के विरोध में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के टोंक जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा भी भूख हड़ताल पर बैठे हैं। अनशन पर बैठे जिलाध्यक्ष का कहना है कि इस कानून से  व्यापार पर भी असर पड़ेगा। पराणा का   कहना था कि नए कृषि कानून के लागू होते ही कृषि क्षेत्र भी पूंजीपतियों या कॉरपोरेट घरानों के हाथों में चला जाएगा और इसका नुकसान किसानों को होगा। इस दौरान उन्होंने जमकर अपने हक और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की 

तीन कृषि कानूनों के विरोध में लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ताओ सहित किसानों ने शाहजहांपुर बार्डर पर धरना दिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने