कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया 136 वां स्थापना दिवस , कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ की हड्डी राणावत



उनियारा (सच्चा सागर)उनियारा में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 136वां कांग्रेस स्थापना दिवस मनाया। कांग्रेस स्थापना दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता रतन लाल जैन ने की। वहीं सर्वप्रथम राधेश्याम मेरोठा ने कांग्रेस ध्वज पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष महेंद्र सिंह  राणावत ने कांग्रेस के 136 वां स्थापना दिवस पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए तन मन धन से प्रयास करते रहे और पार्टी की रीति नीति पर कार्य करने के लिए हमेशा तत्पर रहे। क्योंकि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते हैं। यह पार्टी गरीबों की पार्टी है तथा गरीबों के लिए प्रयासरत हैं।इस अवसर पर कार्यक्रम में गुलाब सिंह मीणा, गणेश जोशी, भागचंद जैन,इशाक मोहम्मद, वकील अहमद, राकेश कुमार सैनी, चंद्रजीत सिंह, सत्यनारायण बेरवा, राधेश्याम मेरुठा सहित कई गणमान्य ने संबोधित किया। वहीं कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस जनों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा मंच संचालन भीम सिंह गोड ने किया। इस दौरान फूल चंद मीणा,प्रकाश चंद जैन,राम गोयल,कमरुद्दीन,अंजुम भाई,सत्यनारायण साहू, कमलेश योगी, विनोद पटवा, नफीस अहमद,मनोनीत पार्षदओम सैनी, चेतन पारीक, महेश जोशी, नंद सिंह,इशाक मोहम्मद, सत्यनारायण गुर्जर, मुजम्मिल सारण,चिरंजी मीणा, नरोत्तम लाल शर्मा, दिनेश गुप्ता, चंद्रप्रकाश जैन सहित कई कांग्रेस जन उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने