पलाई/उनियारा,
पलाई क्षेत्र से गुजर रहे एन.एच.148डी पर उनियारा गुलाबपुरा नेशनल हाईवे पर स्थित पलाई टोल प्लाजा पर आमजनों एवं राहगीरों को टोल कर्मचारियों की मनमर्जी के चलते हुए असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।पलाई टोल प्लाजा पर असुविधाओं के चलते हुए आएं दिन हादसे एवं दुर्घटनाएं हो रही हैं। फिर भी पलाई टोल प्लाजा पर सुविधाओं को लेकर टोल कर्मचारी एवं उच्चाधिकारी गंभीर नहीं हैं। जिसके कारण आमजनों एवं राहगीरों से टोल अदा करने के बाद भी सुविधाओं की जगह पर असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।
किसानों के सामने टोल देने की मुसीबते/10किमी के दायरे में भी लग रहा है टोल -
पलाई एवं उनियारा के कई किसानों के खेत टोल से गुजरने के बाद स्थित है। यदि इन किसानों को खेतों पर चौपहिया वाहनों से जाना पड़े तो पहले उनको टोल का भूगतान करना पड़ रहा है। जिसके कारण उनको दोहरी मार से गुजरना पड़ रहा है। वहीं आम किसानों का कहना है कि टोल से हमारे सामने कई मुसीबतें खड़ी हो चुकी है। किसानों एवं पलाई ग्रामीणों के द्वारा टोल देने का विरोध किया गया। लेकिन टोल कर्मचारियों एवं उच्चाधिकारियों ने उनकी समस्याओं पर घोर फरमाने की जद्दोजहद नहीं की। जिसके कारण खेतों पर जाने से पहले उनको सोचना पड़ रहा है।
पलाई टोल देने के बाद भी नहीं हुआ लिंक रोड़ का निर्माण -
आमजनों एवं राहगीरों को टोल अदा करना पड़ रहा है। फिर भी आमजनों एवं राहगीरों को लिंक रोड़ के अभाव में काश्पुरियां से पलाई होते हुए गुजरते वक्त कई मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आमजनों एवं राहगीरों को हिचकोले खाते हुए सफर भी करना पड़ रहा है। फिरभी लिंक रोड निर्माण का बीड़ा नहीं उठाया जा रहा है।
पलाई टोल प्लाजा पर असुविधाओं का लगा हुआ है अंबार -
पलाई टोल प्लाजा पर असुविधाओं का अंबार लगा हुआ है।इस टोल शुद्ध पानी, सुलभ शौचालय, हवा, छाया, पर्याप्त रोशनी का अभाव, साइडों का अभाव,दुपहियां वाहन चालक के लिए पर्याप्त जगह सहित कई असुविधाएं मौजूद हैं। सुलभ शौचालय, शुद्ध पानी के अभाव में महिलाओं एवं पुरुषों को कठिन समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है वहीं दुपहियां वाहनों के लिए पर्याप्त जगह नहीं होने से टोल पर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। फिर भी टोल कर्मचारियों ने बैरिकैट्स लगा रखे हैं। जिसके कारण दुर्घटनाओं का हमेशा अंदेशा बना हुआ है। फिर भी आएं दिन हो रही दुर्घटनाओं के बाद भी टोल कर्मचारी गंभीर नहीं हैं। जिसके कारण आमजन एवं राहगीरों को टोल देने के बाद भी सुविधाओं के नहीं होने से कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तथा दुर्घटनाओं से भी गुजरना पड़ रहा है।यदि टोल कर्मचारियों का यही रवैया रहा तो आम जनता के सामने दुर्घटनाओं सहित कई मुसीबतों का आलम दिनों दिन बढ़ सकता है।
