प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ आयोजित

 प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ आयोजित 

                 सामुदायिक भवन, शास्त्री नगर मालपुरा 

                                 रवि शर्मा

मालपुरा (सच्चा सागर) युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केन्द्र संगठन के स्थापना दिवस एवं बाल दिवस 14 नवम्बर पर प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत के प्रथम प्रधानमंत्री  पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती एवं बाल दिवस पर उनकी फोटो पर माला पहनाकर व पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नेहरू युवा केन्द्र, टोंक के द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में विजेताओं का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में अतिथि डॉ . नासिर नकवी , डॉ. प्रवीण जी, अब्दुल मजीद, चन्द्र बिहारी वर्मा(डिवीजन इंजीनियर BSNL) ,दुर्गा लाल नायक (नौबत बाजा रेडियो चैनल) आदि अतिथियों ने गन्दगी मुफ्त भारत अभियान में दौड़ प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता,फिट इंडिया कार्यक्रम में व्यायाम , दौड़ प्रतियोगिता,हिंदी दिवस पखवाड़ा कार्यक्रम में ब्लॉक स्तरीय वीडियो बनाओं आदि प्रतियोगिता में विजेता एवं कोरोना योध्दाओं का सम्मान किया गया। इस मौके पर मालपुरा एन.वाई.वी नरेन्द्र कुमार वर्मा , पुष्पेन्द्र तिवाड़ी, गिरधारी ठागरिया, जितेन्द्र सुंकरिया, हेमलता ठागरिया,अजय,संजय, राजकुमार, निर्मल, कुलदीप, भानुप्रताप, राकेश चौधरी आदि उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने