दिपोत्सव पर्व की तैयारियां जोरों पर, बाजारों में उमड़ी भीड़

 दिपोत्सव पर्व की तैयारियां जोरों पर, बाजारों में उमड़ी भीड़

पांच दिवसीय दिपोत्सव का कल से होगा आगाज

                       रवि शर्मा

मालपुरा (सच्चा सागर) शुक्रवार को धनतेरस से दीपावली का पांच दिवसीय दिपोत्सव का त्योहार शुरु होने वाला है। जिसके चलते बाजारों में रेडिमेड कपड़ों, किराणे की दुकानों, पोस्टर, फैन्सी आयटमों की दुकानों पर गुरूवार को ग्राहको की जमकर भीड़ उमड़ी, इस बार पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध होने के चलते व्यापारियों में भारी मायूसी छाई हुई है। दिपोत्सव के पर्व पर घरों में रंग-रोगन के बाद अब लक्ष्मीजी के स्वागत के लिए घरों में सजावट का कार्य शुरु हो गया है।




एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने