धनतेरस पर लोगो ने जमकर की खरीदारी, बाजार में लगी भीड़
पुलिस प्रशासन दिखा अलर्ट
रवि शर्मा
मालपुरा (सच्चा सागर) दिपोत्सव के धनतेरस पर्व पर लोगो ने जमकर खरीदारी की जिसके चलते बाजार में सुबह से ही भीड़ लगना शुरू हुआ जो देर शाम तक भी जारी रहा। वही कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस उपाधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़ व थाना प्रभारी गोपाल सिंह नाथावत पुलिस जाब्ते के साथ बाजारों में लगातार गश्त करते नजर आए। पुलिस प्रशासन ने बाजार में चौपहिया व भारी वाहनो पर रोक लगाकर लोगो को राहत प्रदान की। मालपुरा के बाजार में नगरपालिका प्रशासन की ओर से इस बार विशेष सजावट का कार्य किया गया। वही दिपोत्सव पर्व के चलते दुकानो पर विशेष सजावट की गई। दिनभर दुकानो पर भारी भीड़ रही। धनतेरस पर्व पर आरोग्य के देवता भगवान धनतेरस की पूजा अर्चना की गई। उपखंड क्षेत्र के सभी आयुर्वेद औषधालयों में भगवान धन्वंतरि की पूजा की गई।
