राष्ट्रीय पोषण कार्यक्रम व शिक्षा सेतु योजना के तहत दी जानकारी।।

 

- सुरेश फागणा



निवाई ( सच्चा सागर) नेहरू युवा केंद्र टोंक युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था के जिला युवा समन्वयक हितेश कुमार के अगुवाई में निवाई ब्लॉक एन वाई वी रंगलाल मीणा व एक्शन एड जिला समन्वयक जहीर आलम के संयुक्त मार्गदर्शन में सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए नेहरू युवा मंडल देवरी के तत्वाधान मैं आंगनबाड़ी केंद्र देवरी पर राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम रखा गया। उसमें जहीर आलम जी ने धात्री किशोरी एवं गर्भवती महिलाओं किशोरियों को संतुलित पोषण व शिक्षा सेतु योजना की जानकारी दी। जिसमें गांव की महिलाओं किशोरियों व धात्री महिलाओं को राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम के बारे में बताया। इसी तरह हितेश कुमार जी ने साथ कहा कि सही पोषण देश रोशन। इसी तरह बीरबल जी प्रधानाध्यापक सिदडा ने पालनहार योजना बेटी बचाओ बेटी पढाओ के बारे में विस्तार रूप से जानकारी दी। नेहरू युवा मंडल देवरी ने उनको पोषण युक्त सामग्री व मास्क वितरित किए गए व जिसमें उपस्थित मांगीलाल जी थोरी पीटीआई राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सीदड़ा व नेहरु युवा मंडल हिंगोनिया बुजुर्ग के कोषाध्यक्ष मुकलेश मीणा जगमोहनपुरा मंडल के सचिव रोशन मीणा व नेहरू युवा मंडल देवरी के सदस्य सियाराम पुनीराम दिलकुश रामकेश दिनेश आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने